लाइव न्यूज़ :

काले कपड़े, बिखरे बाल..., सोनम रघुवंशी की पहली तस्वीर आई सामने, गाजीपुर में हुई गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2025 09:14 IST

Honeymoon Couple Case: बताया जाता है कि सोनम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को मिला, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने सोनम की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया।

Open in App

Honeymoon Couple Case: इंदौर का कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी लापता मामले में पूरा केस सोनम की ओर केंद्रित हो गया है। पति राजा की लाश मिलने के बाद से सोनम गायब थी जिसे अब गाजीपुर से पकड़ लिया गया है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह कुर्सी पर बैठी बेसुध नजर आ रही है। काले कपड़े पहने सोनम के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है और बाल बिखरे हुए है।  

हैरानी की बात है कि इस केस में अब तक जिस एंगल से पुलिस जांच कर रही थी, सोनम के मिलने के बाद केस में नया एंगल सामने आया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई है। इसके लिए सोनम से मध्य प्रदेश से मेघालय तीन हत्याओं को बुलवाया था जिन्होंने राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया। 

23 मई को सोनम और उसके पति राजा रघुवंशी के लापता होने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था। 15 दिन से अधिक समय के बाद पुलिस ने सोनम रघुवंशी और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर सोनम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को मिला था, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने सोनम को खोजने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया था। 2 जून के बाद के दिनों में पुलिस को उस जगह से खून से सना हुआ चाकू, रेनकोट और सफेद टी-शर्ट मिली, जहां शव मिला था।

सोनम के परिवार ने पहले कहा था कि राज्य के अधिकारी उसकी सही तलाश नहीं कर रहे। पुलिस अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा, "एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

अधिकारी ने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था।

उन्होंने कहा, "अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।"

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने पहले राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर #मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है... मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण किया है और एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।"

टॅग्स :इंदौरGhazipur Policeमेघालयमर्डर मिस्ट्रीमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी