लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली में तीन तलाक कानून का पहला मामला दर्ज, आरोपी पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2019 10:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पुलिस का कहना है कि तीन तलाक का यह दिल्ली में पहला मामला है।

दिल्ली पुलिस ने एक साथ तीन तलाक बोलकर पत्नी और छह साल के बेटे को घर से निकालने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया है। संसद द्वारा ‘तीन तलाक’ कानून बनाकर इसे अपराध करार दिए जाने के बाद राजधानी दिल्ली में इस तरह के तलाक का यह पहला मामला है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने उत्तर दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव पुलिस थाने में शुक्रवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद आरोपी को रात 11 बजे गिरफ्तार किया गया। हालांकि स्थानीय अदालत ने आरोपी पति को जमानत दे दी है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नूपुर प्रसाद ने बताया कि 23 जून को उसके पति ने उसे तीन बार बोलते हुए तलाक दे दिया और तलाक के अमल में आने की बात कहते हुए इस संबंध में व्हाट्सएप पर एक फतवा भेजा।

अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि संसद ने एक अगस्त को विधेयक पारित किया जिसके बाद तीन तलाक अपराध की श्रेणी में शामिल हो गया है। पुलिस का कहना है कि तीन तलाक का यह दिल्ली में पहला मामला है।

पुलिस ने बताया कि दोनों का विवाह 2011 में हुआ था और आरोपी उत्तर दिल्ली के कमला मार्केट में दुकान चलाता है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 जून को ‘साजिश रच कर’ उसका पति और ससुराल वाले उसके कमरे में आए और उसे जबरन तीन तलाक दिलाया। तीन बार तलाक बोलने के बाद ससुराल वालों ने उसे और उसके छह साल के बच्चे को घर से निकल जाने को कहा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :तीन तलाकदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला