लाइव न्यूज़ :

बिहार: सलमान खान के खिलाफ दर्ज होगी FIR, 'लवरात्रि' से हिंदुओं की भावनाएँ आहत करने का आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 12, 2018 17:38 IST

FIR against actor Salman Khan: लवरात्रि फिल्म के निर्माता सलमान खान है। फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर की स्थानीय अदालत ने बुधवार (12 सितंबर) को अभिनेता और निर्माता सलमान खान एवं सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की इजाजत दे दी है। सलमान खान पर फिल्म का नाम 'लवरात्रि' रखकर हिन्दुओं की भावनाएँ आहत करने का आरोप है। 

अदालत ने एक स्थानीय वकील की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी है। लवरात्रि के हीरो आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं। 

लवरात्रि पूरे देश को पाँच अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में हैं। फ़रवरी 2018 में सलमान ने बताया कि लवरात्रि से आयुष शर्मा के साथ ही वरीना हुसैन अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। 

सलमान खान ने साल 2017 में लवरात्रि फिल्म की घोषणा की थी। सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था कि उनकी फिल्म में आयुष शर्मा होंगेऔर फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे।अभिराज अली अब्बास ज़फर के 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है'  जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। 

फिल्म की वेबसाइट  के अनुसार लवरात्रि एक लव स्टोरी है जिसकी पृष्ठभूमि में गुजरात है।  आयुष शर्मा फ़िल्म में एक गरबा टीचर के रोल में है जो एक एनआरआई लड़की (वरीना हुसैन) के प्यार में पड़ जाते हैं।

लवरात्रि का नया गाना 'रंगतारी' 

मंगलवार (11 सितंबर) को लवरात्रि फिल्म का नया गाना 'रंगतारी' रिलीज हुआ। इस गाने को देव नेगी और यो यो हनी सिंह ने गाया है। गीत के बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने। सलमान खान ने 'रंगतारी' को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है।

लवरात्रि में सलमान खान मेहमान भूमिका (कैमियो) में नजर आएंगे।  फ़िल्म में सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहैल खान भी फिल्म में भूमिका निभा रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खानलवरात्रिवरीना हुसैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला