लाइव न्यूज़ :

चार शादियों के बाद धोखे से की पांचवीं शादी, तंग पत्नी ने दर्ज कराया मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: December 6, 2018 09:10 IST

अंबाला की रहने वाली डिंपल की पहली शादी 13 साल पहले हरियाणा के गुरु ग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे हुए. फिर उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा.

Open in App

हमेशा से उसका भी यही विश्वास था कि जोडि़यां ऊपर से बनती हैं लेकिन वह आज तक यह समझ नहीं पाई कि ऊपरवाले ने उसकी ऐसी किस्मत क्यों लिखी? जिसे उसने अपनी जिंदगी सौंप दी, वह न केवल पहले ही चार शादियां रचाये हुआ था, बल्कि पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हो कर सजा भी काट चुका था.

अंबाला की रहने वाली डिंपल की पहली शादी 13 साल पहले हरियाणा के गुरु ग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे हुए. फिर उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा. आखिर में तलाक हो गया, लेकिन दुर्भाग्य ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

चार साल पहले, नए सिरे से जिंदगी शुरू करने के इरादे से इसने कुरु क्षेत्र जिले के पीपली कस्बे में मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली. मनोज ने उसे बताया था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है. शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई.

बाद में उसे पता चला कि मनोज उससे पहले चार शादियां कर चुका है. फिर हालात ऐसे हो गए कि शराब के नशे में मनोज कमरे में बंद कर के उसे डंडों से पीटने लगा. नशे में धुत्त हो कर 26 नवंबर की शाम उसने अपनी पत्नी का गला दबा कर जान लेने की कोशिश की, साथ ही उसने पहले पति के दोनों बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने एएफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO