लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः दलित लड़के से प्रेम करने पर परिजनों ने जमकर पीटा, सात के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:34 IST

धार जिले में एक दलित युवक के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक आदिवासी युवती की उसके परिजनों द्वारा पिटाई किये जाने के आरोप में पुलिस ने सात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App

धार, (मप्र) 30 जूनः धार जिले में एक दलित युवक के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक आदिवासी युवती की उसके परिजनों द्वारा पिटाई किये जाने के आरोप में पुलिस ने सात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। धार जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल बाग थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी समाज की 21 वर्षीय एक युवती के दलित युवक के साथ प्रेमप्रसंग से नाराज युवती के परिजनों द्वारा उसे लाठियों से पीटने की घटना का वीडियो तीन-चार दिन पहले वायरल हुआ था।

बाग थाना प्रभारी कमलेश सिंघार ने बताया कि गतबोरी गांव की रहने वाली आदिवासी युवती गांव के दलित युवक से प्रेम करती है और कुछ दिन पहले युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वापस गांव आने पर युवती के परिजन ने उसे आदिवासी समाज के लड़के से शादी करने के लिये कहा लेकिन उसने इंकार करते हुए अपने प्रेमी दलित युवक से ही शादी करने की बात दोहराई। इससे नाराज होकर युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर उसके साथ लाठियों से जमकर मारपीट की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव के पटेल केसर सिंह की रिपोर्ट पर युवती के सात परिजन के फतिया, महेश, सरदार, डोंगरसिंह, किला, दिलीप और गणपत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से चार लोगों सरदार, महेश, डोंगर सिह और किला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की आयु 30 से 40 साल की बीच है। सिंघार ने कहा कि मामले में फरार तीन लोगों की तलाश की जा रही है तथा पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा