लाइव न्यूज़ :

'हीरोइन ऑफ हाईजैक' नीरजा भनोट के हत्यारों की 31 साल बाद FBI ने जारी की तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 12, 2018 13:29 IST

नीरजा भनोट ने Pan Am Airlines के हाईजैक होने के बाद अपनी जान पर खेलकर 360 लोगों को मरने से बचाया था।

Open in App

एफबीआई (FBI) ने  मुंबई में पैन एम एयरलाइन्स की 'हाईजैक हीरोइन' नीरजा भनोट को मारने वाले आंतकियों की तस्वीरें जारी की है। इन तस्वीरों में हाईजैकर्स मोहम्मद हाफिज अल टर्की, मोहम्मद अब्दुल्ला खलिल हुसैन अर्याल, जमाल सईद अब्दुल रहीम और मोहम्मद अहमद अल मुन्नव्वर है। बता दें कि एयरहोस्टेस नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेलकर 360 लोगों को मरने से बचाया था। 

FBI ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन चार आंतकवादियों की तस्वीरें साझा की है। FBI ने यह तस्वीर 2000 में एज-प्रोग्रेसन टेक्नोलॉजी से ली थी। अब इसको इन्होंने एफबीआई प्रयोगशाला में बनाया है।

कौन थीं नीरजा भनोट 

नीरजा का जन्म 7 सितंबर 1963 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनके पिता हरीश भनोट पत्रकार थे और मां रमा भनोट हाउस वाइफ थीं। नीरजा की पढ़ाई मुंबई में हुई थी। जहां वह अपने फैमली के साथ रहती थी। नीरजा का विवाह वर्ष 1985  में हुआ था लेकिन फिर तलाक हो गया था। 5 सितम्बर 1986 के दिन मुंबई से अमेरिका जाने वाली पैन एम 73 फ्लाइट में नीरजा बतौर एयरहोस्टेज सवार थीं और फ्लाइट हाईजैक हो गई।  एयरक्राफ्ट के अंदर घुस कर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एयरक्राफ्ट को अपने कब्‍जे में ले लिया था।  आतंकी इस फ्लाइट को इजरायल में ले जाकर क्रैश करना चाहते थे। इस फ्लाइट में नीरजा मुख्य पर्सर के रूप में तैनात थीं। इस फ्लाइट में करीब 360 यात्री मौजूद थे। जिनको नीरजा ने बचाया था लेकिन खुद ना बच सकीं। नीरजा की मौत के बाद बहादुरी के लिए उन्हें भारत सरकार ने शान्ति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया और साथ ही पाकिस्तान सरकार और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें इस वीरता के लिए सम्मानित किया है। बता दें कि नीरजा पर बॉलीवुड में 'नीरजा' फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें सोनम कपूर ने बतौर एक्ट्रेस काम किया था।  

टॅग्स :नीरजा भनोटएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIndians Arrested in USA: वीजा पाने के लिए रची फर्जी डकैती की साजिश, अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्वचीन के लिए जासूसी? भारतीय मूल के एशले टेलिस अमेरिका में गिरफ्तार, गोपनीय दस्तावेज हुए बरामद

विश्वभारत पर लगाए गए टैरिफ की आलोचना करने पर FBI ने पूर्व ट्रंप सहयोगी जॉन बोल्टन के घर पर मारा छापा

विश्वदिव्यांग 6 वर्षीय बेटे नोएल की हत्या कर 40 वर्षीय मां सिंडी रोड्रिग्ज सिंह भारत भागी, एफबीआई की '10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों' की सूची में शामिल, ऐसे अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल