लाइव न्यूज़ :

पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी को मार डाला, अवैध संबंध को लेकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 15:29 IST

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में शनिवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर योगमाया (26) की हत्या कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पति इंद्रमोहन और गोरखपुर जिले की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।पति के अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है और शायद हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध ही है।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में एक महिला की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में शनिवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर योगमाया (26) की हत्या कर दी गयी। इस सिलसिले में आज महिला के पति इंद्रमोहन और गोरखपुर जिले की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति के अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है और शायद हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

केन्याई मूल की युवती ने 14वीं मंजल से कूदकर आत्महत्या की

थाना बीटा-2 क्षेत्र के कासा ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली केन्याई मूल की 25 वर्षीय युवती ने रविवार सुबह सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवती यहां अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी। वह पर्यटक वीजा पर भारत आई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह परिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी।

बीती रात को वह अपने दोस्त के साथ क्रिसमस की पार्टी करके घर लौटी थी। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाइने मुन्यासा इडाम्बो ने रविवार तड़के अपनी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी युवती को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी युवती ने किन कारणों से आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO