लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद: 20 बच्चों को बचाने वाली पुलिस को मिलेगा इनाम, बर्थडे के बहाने आरोपी सुभाष ने बुलाया था घर, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 08:38 IST

गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने जन्मदिन मनाने के बहाने करीब बीस बच्चों को अपने घर में बुलाकर बंधक बना लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक कर उन्हें घटनास्थल पर रहने का निर्देश दिया था। आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस व्यक्ति ने अपनी बच्ची के जन्मदिन के बहाने बच्चों को अपने घर बुलाया था और घर के नीचे बने बेसमेंट में इन बच्चों को रखा था।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को यूपी पुलिस और एटीएस की टीम ने देर रात मार गिराया और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस बंधक में करीब 20 बच्चें फंसे थे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने देर रात भाषा को बताया, ‘‘सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को बंधक बनाने वाले को मार गिराया गया है।’’ 

वहीं, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली पुलिस को योगी सरकार द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ इस ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिसकर्मी को प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा। 

जानें कैसे दिया गया घटना को अंजाम

गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने जन्मदिन मनाने के बहाने करीब बीस बच्चों को अपने घर में बुलाकर बंधक बना लिया था । इससे पहले एडीजी कानून व्यवस्था पी वी रामाशास्त्री ने बताया कि मकान में करीब बीस बच्चे बंधक बनाये गये थे। जिस व्यक्ति ने बंधक बनाया था उसके बारे में जानकारी मिली थी कि वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। 

इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक कर उन्हें घटनास्थल पर रहने का निर्देश दिया था। आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस व्यक्ति ने अपनी बच्ची के जन्मदिन के बहाने बच्चों को अपने घर बुलाया था और घर के नीचे बने बेसमेंट में इन बच्चों को रखा था। उसने मकान के अंदर से छह फायर भी किये। वह स्थानीय विधायक से बात करना चाहता था, विधायक वहां गये लेकिन उसने उनसे बात नहीं की। पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को भी बातचीत के लिये घर के करीब भेजा लेकिन उस व्यक्ति ने रिश्तेदार पर भी गोली चला दी जिससे वह घायल हो गये। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला