लाइव न्यूज़ :

Faridabad: मेरे न रहने पर विक्षिप्त बेटे की देखभाल कौन करेगा?, 14 साल के पुत्र कृष्ण को जहर देकर मारा?, मां बिलमा देवी ने आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 11:42 IST

पुलिस के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंची तो उसने बिलमा का शव पंखे से लटकता हुआ पाया, जबकि उसके बेटे की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिलमा देवी (45) के पड़ोसी से सूचना मिली। बेटा कृष्ण (14) घर में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक महिला ने अपने विक्षिप्त बेटे को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ देकर मार दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई और पुलिस को बिलमा देवी (45) के पड़ोसी से सूचना मिली वह और उसका बेटा कृष्ण (14) घर में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंची तो उसने बिलमा का शव पंखे से लटकता हुआ पाया, जबकि उसके बेटे की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी।

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिलमा ने अपने बेटे को कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली बिलमा की एक बेटी भी है, जो शादीशुदा है।

बिलमा के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि वह इस बात को लेकर अक्सर चिंतित रहती थी कि उसके न रहने पर उसके विक्षिप्त बेटे की देखभाल कौन करेगा। खेरी पुल थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया, "दोनों मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की गहन जांच की जा रही है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?