लाइव न्यूज़ :

तीन महिलाओं की आत्महत्या से सनसनी, पहचान मधुरिया, शीतल और कविता के रूप में की गई, वजह जान होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 15:33 IST

कोलकाता की रहने वाली करीब 30 वर्षीय मधुरिया फिलहाल सेक्टर-86 स्थित एक सोसायटी में रह रही थी। महिला के पति को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई मिली। मधुरिया ने प्रेम विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं द्वारा आत्महत्या के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पश्चिम बंगाल में मधुरिया के परिजनों को सूचित किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-86 में ही रहने वाली शीतल अपने घर में फांसी से लटकी मिली।

फरीदाबादः थाना खेड़ीपुल एरिया में सोमवार को तीन महिलाओं द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के दल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं द्वारा आत्महत्या के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक महिलाओं की पहचान मधुरिया, शीतल तथा कविता के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि कोलकाता की रहने वाली करीब 30 वर्षीय मधुरिया फिलहाल सेक्टर-86 स्थित एक सोसायटी में रह रही थी। महिला के पति को वह सोमवार को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई मिली। मधुरिया ने प्रेम विवाह किया था।

पश्चिम बंगाल में मधुरिया के परिजनों को सूचित किया गया है और उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-86 में ही रहने वाली शीतल अपने घर में फांसी से लटकी मिली। वह पलवल की रहने वाली थी और एक अस्पताल में फार्मासिस्ट थी। उसके परिजनों को सूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ की रहने वाली 26 वर्षीय कविता पलवली गांव में स्थित एकॉर्ड अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी और वह फांसी पर लटकी मिली। पुलिस तथा एफएसएल के दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को मुर्दाघर भेजा। इस बीच, एकॉर्ड अस्पताल की जीएम डॉ. पूर्णिमा राव ने कहा कि मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और पूरा सहयोग किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली