लाइव न्यूज़ :

फर्जी साइट बनाकर महाराष्ट्र में बांट रहे उज्ज्वला योजना की डीलरशिप - ठगी के नए पैंतरे से केंद्र और राज्य सरकारें सकते में

By संतोष ठाकुर | Updated: November 22, 2018 09:01 IST

इस तरह की ठगी वाले विज्ञापन एमजी रोड, कांदीवली, पश्चिम मुंबई, महाराष्ट्र के किसी पते को उल्लेखित कर प्रकाशित किए जा रहे हैं. इस पते पर उज्ज्वला का कार्यालय बताते हुए लोगों को वितरक बनने संबंधी पत्र भेजे जा रहे हैं. जनता का विश्वास जीतने के लिए पत्रों पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो भी प्रिंट है.

Open in App

नई दिल्ली, 22 नवंबर: मोदी सरकार की सबसे सफल उज्ज्वला योजना के नाम पर ठगों ने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट एलपीजीवितरकडॉटइन से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगों ने उज्ज्वला योजना के तहत डीलरशिप देने संबंधी विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाने शुरू कर दिए हैं. महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में शुरू हुई इस तरह की ठगी से पेट्रोलियम मंत्रालय सकते में है.

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह की ठगी वाले विज्ञापन एमजी रोड, कांदीवली, पश्चिम मुंबई, महाराष्ट्र के किसी पते को उल्लेखित कर प्रकाशित किए जा रहे हैं. इस पते पर उज्ज्वला का कार्यालय बताते हुए लोगों को वितरक बनने संबंधी पत्र भेजे जा रहे हैं. जनता का विश्वास जीतने के लिए पत्रों पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो भी प्रिंट है. बताया जाता है कि वितरक बनाने के नाम पर मोटी रकम मंगाई जा रही है. खास बात यह है कि सरकार की ओर से कभी भी उज्ज्वला योजना के लिए वितरक नियुक्ति की कोई योजना सामने नहीं आई है, जबकि इन विज्ञापनों में इसके लिए अलग से वितरक नियुक्त करने का दावा किया जा रहा है.

खासकर इस विज्ञापन के सहारे गांव-देहात में एजेंसी खोलने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमनें मुंबई पुलिस को भी कांदीवली के इस पते को लेकर जानकारी दी है और उन्हें आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए कहा है. इसके अलावा हमनें तीनों सरकारी तेल कंपनियों को भी बड़े स्तर पर विज्ञापन निकालकर लोगों को ऐसे धोखेबाज-ठगों और उनके विज्ञापन से बचने की सलाह देने का निर्देश दिया है. सता रहा बड़े फर्जीवाड़े का डर सरकार को उज्ज्वला योजना की डीलरशिप के बहाने बड़े फर्जीवाड़े का डर सता रहा है, जिसका खामियाजा उसे अगले आम चुनाव में राजनीतिक नुकसान के रूप में उठाना पड़ सकता है.

आम चुनाव में विरोधी दल इसे बड़ा मुद्दा बना सकते हैं. इन आशंकाओं को देखते हुए सभी सरकारी तेल कंपनियों ने बड़े स्तर पर फर्जी उज्ज्वला डीलरशिप वेबसाइट को लेकर अभियान चलाने का फैसला किया है. मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को कहा है कि वह ऐसे मामलोंं के संज्ञान में आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी शिकायत करें. साथ ही आम जनता को भी इस तरह के फर्जीवाड़े को लेकर जागरूक करे.

लोकमत समाचार ने चेताया था बता दें कि करीब छह माह पहले 'लोकमत समाचार' ने एक समाचार प्रकाशित कर सरकारों और लोगों को चेताया था कि देश भर में इस तरह के फर्जी विज्ञापन दिए जा रहे हैं और कुछ मामलों में तो पत्र पाने वाले पेट्रोलियम मंत्रालय पहुंच गए थे. उसके बाद उन्हें यह मालूम हुआ कि सरकार की ओर से ऐसा कोई विज्ञापन नहीं दिया गया है. कुछ मामलों में तो लोगों ने चेक और ड्राफट मंत्रालय को ही प्रेषित कर दिए थे, जिसकी वजह से वे फर्जीवाड़ा करने वालों के जाल में फंसने से बच गए.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास