लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2020 14:45 IST

नोएडा में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा पुलिस मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर के संचालक सहित चार लोग फरार हैं। पकड़े गए लोगों के पास से 25 डेस्कटॉप, हेडफोन, ब्रॉडबैंड, वाईफाई का राउटर और 75 आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस ने सेक्टर 105 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया हैकॉल सेंटर के संचालक सहित चार लोग फरार हैं, मामले की जांच जारी

नोएडा: नोएडा पुलिस ने यहां सेक्टर 105 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है और मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर के मालिक सहित चार लोग फरार हैं। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 105 के सी- 213 स्थित मकान में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जुगल सेट्टी, निखिल सेट्टी, तौफीक, हिमेश दाडीकर, एडवर्ड गोम्स, सैफ सैयद, गणेश ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर के संचालक सहित चार लोग फरार हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 25 डेस्कटॉप, हेडफोन, ब्रॉडबैंड, वाईफाई का राउटर और 75 आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग वायस ओवर आई पी (वीओआईपी) के माध्यम से विदेशी लोगों से बात करते थे। उन्होंने बताया कि ये विदेशी लोगों को विभिन्न बातों का भय दिखाकर उन्हें धमकाते थे तथा उनसे अपने खातों में रकम हस्तांतरित करवा लेते थे। अपर आयुक्त उपायुक्त ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापे मार रही है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना