लाइव न्यूज़ :

प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की पोर्टल हैक, 2.7 करोड़ लोगों के डाटा चोरी, ईपीएफओ ने किया खारिज

By भाषा | Updated: May 2, 2018 20:49 IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) ने अपने एक आनलाइन सामान्य सेवा केंद्र ( सीएससी ) के जरिये प्रदान की जाने वाली सेवाएं रोक दी हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) ने अपने एक आनलाइन सामान्य सेवा केंद्र ( सीएससी ) के जरिये प्रदान की जाने वाली सेवाएं रोक दी हैं। ईपीएफओ का कहना है कि उसने सीएससी की ‘ संवेदनशीलता की जांच ’ लंबित रहने तक इन सेवाओं को रोका है। हालांकि , ईपीएफओ ने सरकार की वेबसाइट से अंशधारकों के डेटा लीक की किसी संभावना को खारिज किया है। 

ईपीएफओ का यह बयान इन खबरों के बाद आया है कि हैकर्स ने इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले साझा सेवा केंद्र द्वारा चलाई जाने वाली वेबसाइट aadhaar.epfoservices.com से अंशधारकों का डेटा चोरी किया है। ये रपटें ईपीएफओ केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय द्वारा सीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी को लिखे पत्र पर आधारित हैं। 

यह रिपोर्ट वायरल होने के बाद ईपीएफओ ने बयान जारी कर कहा , ‘‘ डेटा या सॉफ्टवेयर की संवेदनशीलता को लेकर चेतावनी एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसी आधार पर सीएससी के जरिये प्रदान की जाने वाली सेवाओं को 22 मार्च , 2018 से रोक दिया गया है। ’’ 

ईपीएफओ ने कहा कि ये रिपोर्ट सीएससी के जरिये सेवाओं के बारे में है और इनका ईपीएफओ सॉफ्टवेयर या डेटा केंद्र से लेना देना नहीं है। 

ईपीएफओ ने कहा कि डेटा लीक की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। डेटा सुरक्षा और संरक्षण के लिए ईपीएफओ ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए सर्वर को बंद कर दिया है। जांच पूरी होने तक सीएससी के जरिये सेवाएं प्रदान नहीं की जाएंगी। 

ईपीएफओ ने आगे कहा कि किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। डेटा लीक की किसी भी संभावना को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं। भविष्य में इस बारे में सतर्कता बरती जाएगी।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला