लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: छत्तीसगढ़ में बेटे ने माता-पिता पर जीप चलाई, मां की मौत, पिता घायल

By भाषा | Updated: January 27, 2020 14:58 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है।उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बेटे ने लापरवाही से माता-पिता को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मां की मौत हो गई है तथा पिता घायल है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मोटी बाई की मौत हो गई है तथा जेंडर सिंह घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दंपति वाहन के नीचे आ गए।

उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मोटी बाई को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइमकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?