लाइव न्यूज़ :

बिजली विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, कर्मचारियों ने कर दी कामबंद हड़ताल

By भाषा | Updated: January 18, 2020 01:54 IST

पुलिस के अनुसार यह वारदात गुरुवार की रात साढ़े नौ से दस बजे के मध्य घटित हुई, जब पानीगांव सब-स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी सेवला जाट, कागारौल, जिला आगरा काम समाप्त कर कर रसखान नगरी स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात जमुनापार थाना क्षेत्र में अपनी बाइक से कमरे पर लौट रहे बिजली विभाग के 35 वर्षीय अभियंता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने न केवल काम बंद कर हड़ताल कर दी, बल्कि जब उनके व प्रशासनिक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनका घेराव कर विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या से संबंधित कानून की धाराओं के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए दस टीमें गठित की है और कहा हे कि अपराधियों को जल्दी ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा ।

पुलिस के अनुसार यह वारदात गुरुवार की रात साढ़े नौ से दस बजे के मध्य घटित हुई, जब पानीगांव सब-स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी सेवला जाट, कागारौल, जिला आगरा काम समाप्त कर कर रसखान नगरी स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर दो गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली।

लोगों ने उनका शव रास्ते में पड़ा होने तथा पास में बाइक खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। तब उनके शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो