लाइव न्यूज़ :

नोएडा: कुत्ते को लेकर विवाद में चीन की युवती के साथ मारपीट

By भाषा | Updated: May 26, 2020 13:21 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारपीट के संबंध में चीन की युवती ने नोएडा के बीटा-दो में मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में दो अलग-अलग घटनाओं में कुत्ते को लेकर दो विदेशी युवतियों से मारपीट की गई है.एक विवाद में जागृति सोसाइटी में गर्भवती रूसी महिला के साथ मारपीट की गई है.

नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में एटीएस पैराडिसो सोसाइटी में सोमवार को कुत्ते टहलाने को लेकर एक विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने चीन की एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस मामले में चीन की युवती ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवती कैरल नोएडा में ही एक निजी मोबाइल कंपनी में काम करती है। पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को युवती अपने कुत्ते को सोसाइटी में टहला रही थी तभी प्रॉपर्टी डीलर अमरपाल सिंह भी अपने कुत्ते को टहलाने निकले और इसी बीच दोनों कुत्ते के बीच झगड़ा हो गया। इसको लेकर ही कैरल और सिंह आपस में बहस करने लगे।

युवती का आरोप है कि सिंह ने डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया तथा उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसी तरह का एक और मामला नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र से सामने आया है।

जागृति सोसाइटी में रहनेवाली रूस की मूल निवासी ने आरोप लगाया है कि वह सोसाइटी के बाहर घूमने वाले लावारिस कुत्ते को खाना खिलाती है जिसको लेकर सोसाइटी की अध्यक्ष सोनी और अन्य पदाधिकारी विकास शर्मा ने उसके साथ मारपीट की। महिला गर्भवती है। थाना फेज-तीन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरडब्ल्यूए के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला