कोरबाः आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, 28 वर्षीय मामा अरेस्ट, भाई के साथ खेल रही बच्ची से हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 9, 2021 05:32 PM2021-09-09T17:32:13+5:302021-09-09T17:33:13+5:30

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भांजी से बलात्कार करने के आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया है।

Eight-year old niece raped 28-year old mama arrested misbehaved girl playing her brother Korba | कोरबाः आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, 28 वर्षीय मामा अरेस्ट, भाई के साथ खेल रही बच्ची से हैवानियत

पांच सितंबर को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Highlightsआरोपी ने बालिका को घटना की जानकारी देने पर उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी और वहां से भाग गया।घटना से घबराई बालिका करीब एक माह तक चुप रही।आठ अगस्त को घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मामा को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भांजी से बलात्कार करने के आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता जब 14 जुलाई की दोपहर अपने भाई के साथ खेल रही थी तब उसका मामा वहां पहुंचा और उसे अपने कमरे में ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बालिका को घटना की जानकारी देने पर उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से घबराई बालिका करीब एक माह तक चुप रही लेकिन आठ अगस्त को घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद बालिका के माता-पिता भी घबरा गए और चुप रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसियों ने बालिका के माता-पिता को समझाया तब उन्होंने पांच सितंबर को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तमिलनाडु भाग गया है तथा जल्द ही घर लौटने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के वापस लौटने की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान : अलवर में चलती कार में विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार

राजस्थान की अलवर जिला पुलिस ने 21 वर्षीय विवाहिता के साथ चलती कार में कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कहा, ‘‘पीड़ित महिला ने बताया कि वह बाइक पर अपने पति के दोस्त के साथ सिलीसेढ झील घूमने गई थी।

मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म होने पर उसके साथ आया व्यक्ति पेट्रोल पंप चला गया था। पीड़िता सड़क पर अकेली थी। उसने वहां से गुजर रही एक कार से लिफ्ट मांगी जिसमें दो युवक सवार थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी युवक महिला को सुनसान इलाके में ले गये और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। कार दिल्ली नंबर की थी।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

Web Title: Eight-year old niece raped 28-year old mama arrested misbehaved girl playing her brother Korba

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे