लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान का ईंधन बेचते आठ गिरफ्तार, चार टैंकर जब्त

By भाषा | Updated: October 5, 2018 04:40 IST

मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रिफाइनरी से विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जाने वाला अत्यधिक मंहगी दर वाला पेट्रो ईंधन (एटीएफ) दोस्ताना ढाबे पर लाकर स्थानीय लोगों तथा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के मालिकों को कम दामों में बेच देते हैं तथा मिलावट कर उसकी मात्रा पूरी दिखा देते हैं।’’ 

Open in App

मथुरा, पांच अक्टूबरःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने मथुरा रिफाइनरी से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स हिण्डन बेस कैंप भेजे गए एविएशन टरबाइन फ्युएल (एटीएफ) के टैंकरों से यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे पर विमान ईंधन बेचते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके तीन साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। यह मामला बीती रात का है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘‘यमुना एक्सप्रेस वे पर दोस्ताना ढाबे पर बुधवार को मथुरा के तेलशोधक कारखाने से हिण्डन एयरफोर्स बेस कैंप के लिए भेजे गए विमान ईंधन के चार तेल टैंकर जब्त किए गए और चालकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह ढाबा नौहझील थाना क्षेत्र के रामनगला व बरौठ गांवों के बीच में स्थित है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रिफाइनरी से विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जाने वाला अत्यधिक मंहगी दर वाला पेट्रो ईंधन (एटीएफ) दोस्ताना ढाबे पर लाकर स्थानीय लोगों तथा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के मालिकों को कम दामों में बेच देते हैं तथा मिलावट कर उसकी मात्रा पूरी दिखा देते हैं।’’ 

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक, विजय, शिवम तीनों निवासी बरौठ, हरिओम निवासी रामनगला, बेनीराम निवासी भैंसा, फूला सिंह निवासी गोपालपुरा, भगवान सिंह निवासी धानातेजा सभी जनपद मथुरा व सूर्यमणि निवासी साहबुद्दीनपुर जिला जौनपुर है। 

टॅग्स :एक्सप्रेस वेउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट