लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश को भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2021 13:20 IST

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने अब महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख बेटे ऋषिकेश पर शिकंजा कसा है। मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने ऋषिकेश देशमुख को समन भेजा है। उन्हें आज ही ईडी के समक्ष पेश होना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी आज ऋषिकेश से करेगी पूछताछएजेंसी दो बार पहले भी कर चुकी है तलब, लेकिन नहीं हुए थे हाजिर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल देशमुख को हिरासत में लेने के बाद अब ईडी उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को भी मामले में आज तलब किया है। ईडी के एक अधिकारी मुताबिक एजेंसी अनिल देशमुख और ऋषिकेश दोनों से एक साथ पूछताछ करेगी और पूछताछ के बाद यह निर्णय लेगी कि ऋषिकेश को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

ईडी ने पहले भी दो बार किया था तलब 

ऋषिकेश को पहले भी एजेंसी के द्वारा दो बार तलब किया गया था, लेकिन वह ईडी के सामने पेश होने में विफल रहे। वहीं मामले में गिरफ्तार देशमुख को नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए गुरुवार को जेजे अस्पताल में ले जाया गया था। 

अनिल देशमुख से की जा रही है मामले में पूछताछ

बता दें कि इससे पहले 2 नवंबर को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छह नवंबर तक ईडी की चार दिन की हिरासत में भेज दिया था। जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जा रही है। 

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लगाया था आरोप

अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद सीबीआई के द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को ईडी ने जून में ही गिरफ्तार किया था।

अनिल देशमुख पर है वसूली का आरोप

ईडी के अनुसार, बर्खास्त किए गए सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे ने कथित तौर पर मुंबई में बार मालिकों से “बार संचालन” के लिए 4.7 करोड़ रुपये की वसूली की थी और यह पैसा देशमुख के निजी सहायक संजीव पलांडे को दिया।

टॅग्स :अनिल देशमुखप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड