लाइव न्यूज़ :

Dwarka house fire death: मकान में आग, हीरा सिंह कक्कड़, पत्नी नीतू (40) और बेटों रॉबिन और लक्ष्य की मौत, इन्वर्टर में लगी और पूरा परिवार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 12:41 IST

Dwarka house fire death: पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हीरा सिंह कक्कड़ (48), उसकी पत्नी नीतू (40) और उनके बेटों रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशे से फोटोग्राफर था और घर का मालिकाना हक उसके परिवार के पास था। आग दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर एक इन्वर्टर में लगी जो पास रखे सोफे तक फैल गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई।

Dwarka house fire death: दिल्ली के द्वारका में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लग जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विभाग को सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हीरा सिंह कक्कड़ (48), उसकी पत्नी नीतू (40) और उनके बेटों रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) के रूप में की गई है।

कक्कड़ पेशे से फोटोग्राफर था और घर का मालिकाना हक उसके परिवार के पास था। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि आग दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर एक इन्वर्टर में लगी जो पास रखे सोफे तक फैल गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मकान का मुख्य द्वार अंदर से बंद था जिसे दमकलकर्मियों ने तोड़ा और वे परिवार के सदस्यों को वहां से बाहर निकालकर राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हीरा सिंह कक्कड़ की मां सीता देवी इमारत के भूतल पर सो रही थीं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि आग को कुछ ही मिनट में बुझा दिया गया, लेकिन मकान के अंदर बहुत धुआं भर गया था। पुलिस ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है तथा मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसआगदिल्लीPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?