लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ प्रजाति के कछुए इंडियन फ्लैप सेल टर्टल की तस्करी, छह आरोपी अरेस्ट, नागपुर से ला रहे थे, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By भाषा | Updated: October 24, 2022 16:07 IST

पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति का कछुआ इंडियन फ्लैप सेल टर्टल की तस्करी करने के आरोप में दुर्ग निवासी कमलेश यादव, महाराष्ट्र के नागपुर निवासी देवीदास मेश्राम, मनीष कौशिक, दुर्ग निवासी निखिल टंडन, नागपुर निवासी ओमप्रकाश वैष्णव और श्रीराम शिव प्रसाद आसेकर को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सवार लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस दल ने पकड़ लिया।कमलेश यादव से लगभग 3.5 किलोग्राम का एक कछुआ बरामद किया गया।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सेामवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैत्री बाग के करीब पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति का कछुआ इंडियन फ्लैप सेल टर्टल की तस्करी करने के आरोप में दुर्ग निवासी कमलेश यादव, महाराष्ट्र के नागपुर निवासी देवीदास मेश्राम, मनीष कौशिक, दुर्ग निवासी निखिल टंडन, नागपुर निवासी ओमप्रकाश वैष्णव और श्रीराम शिव प्रसाद आसेकर को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को जब पुलिस दल गस्त पर था तब उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को रोक लिया और उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जब वाहन की तलाशी ली जा रही थी तब उसमें सवार लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस दल ने पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया जब वाहन सवार लोगों की तलाशी ली गई तब उनमें से एक कमलेश यादव से लगभग 3.5 किलोग्राम का एक कछुआ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि वह नागपुर से कछुआ लेकर आए थे तथा धमतरी जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कछुआ और आरोपियों को वन विभाग को सौंप दिया गया है और उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली