लाइव न्यूज़ :

इंदौर बायपास पर डम्पर ने छह लोगों को कुचला, तीन की हुई मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 20, 2022 18:56 IST

मध्य प्रदेश के इन्दौर के बायपास क्षेत्र के तेजाजी नगर में बुधवार दोपहर की एक तेज रफ़्तार डम्पर ने सड़क किनारे बैठे छह लोगों को कुचला दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन्दौर के बायपास क्षेत्र के तेजाजी नगर में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत, तीन अन्य घायलअनियंत्रित डम्फर ने सड़क किनारे खाना खा रहे कुल 6 लोगों को कुचला था मामले में पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए हादसे के जिम्मेदार डम्पर को जब्त कर लिया

इंदौरःइन्दौर के बायपास क्षेत्र के तेजाजी नगर में बुधवार दोपहर की एक तेज रफ़्तार डम्पर ने सड़क किनारे बैठे छह लोगों को कुचला दिया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, वही तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए हादसे के जिम्मेदार डम्पर को जब्त कर लिया है। वहीं घटना के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खंडवा और खरगोन जिले के रहने वाले दो परिवार के लोग मोटर बाइक से इन्दौर एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

दोपहर करीब 1 बजे तेजाजी नगर बायपास पर होटल विनवे के पास एक पेड़ की नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इस बीच राऊ की एक डम्पर ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते हुए निकालने की कोशिश की।

इस दौरान डम्पर की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने डम्फर से अपना नियंत्रण खो दिया और जिसके कारण खाना खा रहे सभी छह लोग उसकी चपेट में आ गये। मौके पर ही अनिता पति लाखन और 10 साल की सारिका की की मौत हो गयी।

वहीं बाकी बचे घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां गबरू यादव को भी मृत घोषित कर दिया गया। गबरू सारिका के पिता थे। वहीं तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना के बाद डम्पर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई