लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत्त व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से आवारा कुत्ते को गोली मारी, कार की डिक्की में रखकर ले गया, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2021 17:13 IST

आरोपी की पहचान गौरव भार्गव के रूप में की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने प्रशासन से भार्गव के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने को कहा है।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो 30 जून रात करीब आठ बजे का है।

आगराः शहर में नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से आवारा कुत्ते को गोली मार दी और फिर उसे अपनी कार की डिक्की में रखकर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान गौरव भार्गव के रूप में की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने प्रशासन से भार्गव के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने को कहा है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो 30 जून रात करीब आठ बजे का है। थाना सदर के निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि आरोपी भार्गव फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

मेरठ : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या की

मेरठ जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि पीड़िता और उसकी मां ने 16 फरवरी, 2021 को किशोरी के प्रेमी शादाब, उसके सगे भाई मुनव्वर और चचेरे भाई गुलशेर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी थी, जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि बाद में किशोरी ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान शादाब और उसके भाइयों मुनव्वर और अशरफ के खिलाफ छेड़खानी का और शादाब और मुनव्वर पर बलात्कार का आरोप लगाया। बयान के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में बलात्कार की धारा भी जोड़ दी थी। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को बताया कि परीक्षितगढ़ थाने को शुक्रवार को सूचना मिली कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किशोरी शादाब से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। चौधरी ने बताया कि किशोरी द्वारा फरवरी में दर्ज करायी गई प्राथमिकी की विवेचना ठीक से नहीं करने के आरोप में जांच अधिकारी शिव नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किशोरी के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर शादाब समेत 12 लोगों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद