लाइव न्यूज़ :

भदोहीः शराब पीकर घर में उत्पात, दो सगे बड़े भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट पीट भाई को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 17:23 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना इलाके का मामला है।  मायाराम के बेटे बबलू गौतम की शिकायत पर हरिराम, दयाराम, सुनील और धर्मेंद्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देहरिराम और दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।सुनील और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना इलाके में शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे एक युवक की उसके दो सगे बड़े भाइयों और भतीजों ने लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मायाराम गौतम (55) बुधवार रात रोज़ की तरह शराब के नशे में घर पहुंचकर हंगामा कर रहा था। मायाराम के भाईयों - हरिराम और दयाराम - ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह उनसे झगड़ने लगा।

इसी बीच हरिराम के दो बेटे सुनील और धर्मेंद्र भी आ गये जिसके बाद चारों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस वारदात में मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इस मामले में मायाराम के बेटे बबलू गौतम की शिकायत पर हरिराम, दयाराम, सुनील और धर्मेंद्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हरिराम और दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सुनील और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में चाचा ने भतीजे की पत्थर मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भोरा कलां गांव में चोरी करते हुए देख लेने पर एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लड़के के पिता की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी शरद चंद शर्मा ने कहा, ''आरोपी अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। '' पुलिस के अनुसार पीड़ित संदेश ने अपने चाचा को पिता के पैसे चुराते हुए देख लिया था। कुमार लड़के को वहां से ले गया और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को पास में एक जंगल से उसका शव बरामद हुआ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड