लाइव न्यूज़ :

Divya Pahuja Murder: अभिजीत, मेघा, गिल, हेमराज, ओमप्रकाश और प्रवेश अरेस्ट, पूर्व मॉडल दिव्या पाहूजा कर रही थी ब्लैकमेल, ‘ओल्ड दिल्ली रोड’ से पिस्तौल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2024 11:05 IST

Divya Pahuja Murder: दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से 13 जनवरी को बरामद किया गया था। उससे 11 दिन पहले यहां होटल ‘सिटी प्वाइंट’ में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिजीत सिंह (56) की 13 दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया।दिव्या के शव को नहर में फेंकने का आरोपी बलराज गिल (28) भी पुलिस हिरासत में है।अभिजीत ने यह कबूल कर लिया कि उसने गोली मारकर दिव्या की हत्या की थी।

Divya Pahuja Murder: गुरुग्राम में एक होटल के कमरे में पूर्व मॉडल दिव्या पाहूजा की गोली मारकर हत्या करने में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल को ‘ओल्ड दिल्ली रोड’ से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाये जाने के बाद यह पिस्तौल बरामद हुई।

दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से 13 जनवरी को बरामद किया गया था। उससे 11 दिन पहले यहां होटल ‘सिटी प्वाइंट’ में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) की 13 दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे आज अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, दिव्या के शव को नहर में फेंकने का आरोपी बलराज गिल (28) भी पुलिस हिरासत में है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दावा किया है कि 13 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान अभिजीत ने यह कबूल कर लिया कि उसने गोली मारकर दिव्या की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार उसी से प्राप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल बरामद की गयी। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से दिव्या को गोली मारी जबकि पहले उसने कहा था कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए उसने दिव्या की हत्या कर दी। अबतक गुरूग्राम पुलिस इस हत्याकांड में छह लोगों--अभिजीत, उसकी पार्टनर मेघा, गिल, हेमराज, ओमप्रकाश और प्रवेश को गिरफ्तार कर चुकी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार