लाइव न्यूज़ :

क्या सीमा हैदर के साथ सचिन ने की मारपीट? दिखे चेहरे-आंख पर चोट के निशान, पाकिस्तानी महिला ने खुद बताई सच्चाई

By अंजली चौहान | Updated: April 9, 2024 09:14 IST

Seema Haider Viral Video : सीमा हैदर के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके पीछे की वजह खुद सीमा ने बताई है।

Open in App

नोएडा: भारत में अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीमा हैदर जो अब सचिन मीणा की पत्नी है और नोएडा में रहती है। उनका एक वीडियो सोशल मीडियापर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके चेहरे और आंख पर मारपीट के निशान है। उनके चेहरे पर बुरी तरह से घांव हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सीमा के साथ घरेलू हिंसा की आशंका जताई है।

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, यह अनुमान लगाया गया कि सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना के बीच लड़ाई हुई, जिसके कारण सीमा को चोटें आईं और चेहरे पर चोट के निशान आए। वीडियो में सीमा हैदर की दाहिनी आंख बुरी तरह सूजी हुई और ऊपरी होंठ पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही है।

सीमा हैदर के वीडियो वायरल होने के बाद उनके वकील एपी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो फर्जी है और यह वीडियो एआई तकनीक के जरिए सचिन मीणा को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। एपी सिंह ने कहा, ''सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर वायरल सीमा का वीडियो पूरी तरह फर्जी है और यह खबर भ्रामक है।''

सीमा और सचिन ने बताया सच

सीमा हैदर को घायल दिखाने वाले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद सीमा और सचिन खुद सामने आए। उन्होंने एक अन्य वीडियो साझा कर बताया कि ऐसा संभव नहीं है यह वीडियो फर्जी है। सीमा ने कहा, "“मेरे और मेरे पति सचिन के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है। हमारा पूरा परिवार सुख और शांति से रह रहा है। मैं भारत में हूं। मैं उत्तर प्रदेश में हूं और राज्य के मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ जी कभी भी किसी भी महिला के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार नहीं होने देंगे।''

पाकिस्तानी महिला ने दावों का खंडन किया और कहा कि वायरल वीडियो, जिसे पाकिस्तान में यूट्यूबर्स द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने रमजान के पवित्र महीने के दौरान फर्जी खबरें फैलाने के लिए पाकिस्तानी समाचार चैनलों की भी आलोचना की।

बता दें कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर की ऑनलाइन गेमिंग ऐप PUBG के जरिए यूपी के रहने वाले सचिन मीना से बातचीत शुरू हुई और दोनों में प्यार हो गया। पाकिस्तानी महिला तब सुर्खियों में आई जब उसने अपने तीन बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और सचिन से शादी कर ली। अब यह कपल नोएडा में रहता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोनॉएडापाकिस्तानभारतसोशल मीडियाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला