लाइव न्यूज़ :

धारः शिवानी लॉज में पुलिस अधिकारी करण सिंह रावत की संदिग्ध मौत, संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 19, 2025 17:13 IST

Dhar: कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार का संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देटीआई रावत गुरुवार रात शिवानी लॉज में रुके थे।दरवाज़ा नहीं खुलने पर होटल संचालक को शंका हुई।तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

धारः धार शहर के मुख्यालय स्थित मोहन टॉकीज परिसर में बने शिवानी लॉज में शुक्रवार दोपहर एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खरगोन जिले में पदस्थ टीआई करण सिंह रावत के रूप में हुई है, जो ड्यूटी के सिलसिले में इन दिनों धार में ठहरे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, टीआई रावत गुरुवार रात शिवानी लॉज में रुके थे।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक कमरे का दरवाज़ा नहीं खुलने पर होटल संचालक को शंका हुई और उसने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां टीआई रावत मृत अवस्था में मिले। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार का संघर्ष या बाहरी चोट का सबूत नहीं मिला है।

“खरगोन से टीआई करण सिंह रावत ड्यूटी पर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि होटल में उनकी मौत हो गई है। मौके पर मर्ग कायम किया गया है, एफएसएल टीम को जांच हेतु बुलाया गया है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।”

उन्होंने बताया।फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीआई रावत की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली