लाइव न्यूज़ :

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, पुरुष भक्तों को बधिया करने के मामले में CBI ने दायर की एक और चार्जशीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 08:48 IST

राम रहीम के खिलाफ ये चार्जशीट पंचकूला की विशेष अदालत में दायर की गई है। आरोपी व अन्य पर पर सीबीआई ने  2015 में आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया था।

Open in App

गुरुवार (1 फरवरी) को साध्वियों से रेप के मामले में जेल की हवा खा रहे गुरुमीत राम रहीम के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। राम रहीम और दो डॉक्टरों के खिलाफ डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर ली है। हाई कोर्ट के जस्टिस आरके जैन की अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील सुमित गोयल ने यह जानकारी दी।

राम रहीम के खिलाफ ये चार्जशीट पंचकूला की विशेष अदालत में दायर की गई है। आरोपी व अन्य पर पर सीबीआई ने  2015 में आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया था। सीबीआई के एक अधिकारी का कहना  है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर 400 अनुयायियों को कथित तौर पर नपुंसक बनाने का मामला दर्ज किया गया था।  

वकील सुमित गोयल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस मामले में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के अलावा दो डॉक्टरों की भूमिका भी सामने आई है, इसलिए दोनों डॉक्टरों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। 

राम रहीम से जुड़ा ये मामला क्या है?

गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हंसराज चौहान के द्वारा दायर की गई याचिका पर  साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में 23 दिसंबर 2014 को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। दायर याचिका में कहा गया था कि आरोपी राम रहीम ने कुछ चिकित्सकों के साथ मिलकर साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया है। 

 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने