लाइव न्यूज़ :

Deoria: 52 वर्षीय पड़ोसी ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म?, मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी घर पर गई थी नाबालिग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2025 14:58 IST

Deoria: पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकीय जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।

Deoria: देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि शुक्रवार को यह घटना तब हुई, जब नाबालिग अपनी मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी के घर पर गई थी। जहां पर मौका पाकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नाबालिग की मां ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।

ठाणे जिले में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों का महिला के साथ विवाद था और वे बुधवार सुबह डोंबिवली शहर में उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने उसे कथित तौर पर पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसे गलत तरीके से छुआ और अपशब्द कहा। उन्होंने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?