लाइव न्यूज़ :

देवर के साथ चल रहा था अफेयर, डेढ़ लाख की सुपारी देकर ऐसे करवाई पति की हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2019 13:26 IST

घटना दिल्ली के न्यू उस्मानपुर की है। पुलिस ने मामले में महिला प्रीति जैन, राहुल जैन और विजय हुड्डा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामाल दर्ज किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस से पूछताछ में राहुल ने भाभी प्रीति के साथ अफेयर की बात कबूल की। पूछताछ में सुबोध की पत्नी प्रीति जैन ने बताया कि वो घर पर नहीं थी, वो उस वक्त अपने मायके वेलकम स्थित कबूल नगर गई थी।

दिल्ली पुलिस ने न्यू उस्मानपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की सूचना दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और बाकी के दो पुरुष की भी हत्या में भागीदारी है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम प्रीति जैन (32) है बाकी के दो आरोपी का नाम राहुल जैन (30) और विजय हुड्डा है। प्रीति जैन राहुल जैन की रिश्ते में भाभी लगती हैं। मृतक का नाम सुबोध जैन (42)  है। 

कैसे दिया गया हत्या को अंजाम 

डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक सुबोध जैन अपने परिवार वालों के साथ उस्मानपुर में पहला पुश्ता पर रहते थे। वहां उनका एक प्ले स्कूल स्कूल था। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सुबोध के घर में बेहोश होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर सुबोध को हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले पर चोट के निशान थे। घर से लैपटॉप और मोबाइल गायब थे।

पति-पत्नी में कुछ दिनों से चल रही थी अनबन 

पुलिस के मुताबिक पति और पत्नी में कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसी बीच चचेरे भाई राहुल जैन ने भाभी प्रिती जैन के बीच ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी थी। रास्ते से पति को हटाने के लिए भाभी और देवर ने मिलकर प्लान बनाया। देवर ने दोस्त विजय हुड्डा को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। 

बुधवार को पत्नी ने दोपहर को पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। उसके बाद देवर का दोस्त रात में बेहोश युवक का गला दबाकर फरार हो गया। हालांकि पत्नी ने पुलिस को शुरुआती जांत में बताया कि मौत प्राकृतिक तरीके (नैचरुल डेथ) से हुई थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौत गला दबा कर किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुलिस को साफ हो गया था कि सुबोध को हत्या से पहले नींद की गोलियां दी गई थीं। उसके बाद गला घोंटा गया था। पुलिस ने पत्नी, देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

ऐसे किया दिल्ली पुलिस ने हत्या मामले का खुलासा 

पुलिस से पूछताछ में राहुल ने भाभी प्रीति के साथ अफेयर की बात कबूल की। पूछताछ में सुबोध की पत्नी प्रीति जैन ने बताया कि वो घर पर नहीं थी, वो उस वक्त अपने मायके वेलकम स्थित कबूल नगर गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । 

पुलिस को सबसे पहले शक प्रीति जैन (पत्नी) पर गया। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली। जिसके बाद पता चला कि प्रीति जैन हरियाणा के सोनीपत में सुबोध के चचेरे भाई राहुल जैन से हमेशा और दिन में कई बार बात करती है। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी बातों का खुलासा किया। 

राहुल ने पुलिस को बताया कि वो खुद और प्रीति को इस हत्या में शामिल नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने अपने सोनीपत में रहने वाले दोस्त विजय हुड्डा से बात की। विजय हुड्डा को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी। जिसके बाद प्रीति ने विजय को अपने घर की चाबी दे दी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामाल दर्ज किया है। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला