दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खौफनाक वारदात, गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया

By विनीत कुमार | Published: January 27, 2022 12:31 PM2022-01-27T12:31:40+5:302022-01-27T13:24:07+5:30

दिल्ली में 26 जनवरी को एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद महिला के बाल भी काटे गए और कालिख पोत कर सड़कों पर घुमाया गया।

Delhi women kidnapped, gangraped, hair chopped on 26 January, 4 accussed arrested | दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खौफनाक वारदात, गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया

दिल्ली में महिला के साथ विभत्स घटना (प्रतीकात्मत तस्वीर)

Highlightsदिल्ली के विवेक विहार इलाके की घटना, महिला को अगवा कर गैंगरेप और उत्पीड़न का आरोप।पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दिल्ली महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान।पुलिस के अनुसार निजी दुश्मनी निकालने के लिए आरोपियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन एक महिला का कथित तौर पर अपहरण, गैंगरेप और उत्पीड़न करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना राजधानी के विवेक विहार इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार आशंका है कि महिला से निजी दुश्मनी निकालने के लिए आरोपियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।

सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महिला के बाल भी काटे और जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। यही नहीं महिला के चेहरे पर कालिख भी पोती गई। इस दौरान स्थानीय लोग चुपचाप सबकुछ देखते रहे।

शादीशुदा है महिला, छोटी बहन ने दी पुलिस को सूचना

विवेक विहार में जिस महिला के साथ घटना हुई, वह शादीशुदा है और एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता था, जो उससे बात करना चाहता था। बाद में उस युवक ने नवंबर में आत्महत्या कर ली थी। युवक का परिवार उसकी आत्महत्या के लिए महिला को दोषी ठहराता रहा है।

बहरहाल, 26 जनवरी की हुई घटना की जानकारी महिला की छोटी बहन ने दिल्ली पुलिस को दी। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया, 'व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण एक महिला पर यौन हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाहदरा जिले में हुई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। पीड़िता के लिए हर संभव मदद और काउंसलिंग दी जा रही है।'

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मामले पर संज्ञान लिया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि आयोग दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी करेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक वह किराए के एक घर में रह रही थी। महिला के चाचा का आरोप है कि चाकू के बल पर आरोपी उन्हें उनकी भतीजी के पास ले गए और करीब 12 बजे कड़कड़डूमा से उसका अपहरण किया।

Web Title: Delhi women kidnapped, gangraped, hair chopped on 26 January, 4 accussed arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे