बेटी के रोने से परेशान मां ने 25 दिन की बच्ची को कूड़े में फेंका, बाद में रची ऐसी कहानी
By पल्लवी कुमारी | Published: February 25, 2018 06:06 PM2018-02-25T18:06:58+5:302018-02-25T18:12:34+5:30
दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की है।
दिल्ली, 25 फरवरी; देश की राजधानी दिल्ली में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मां ने अपनी 25 दिन की बच्ची को कचरे के ढ़ेर में फेंक दिया। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह बच्ची के रोने से बार-बार परेशान हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि मां ने बच्ची को कचरे के ढ़ेर में फेंकने के बाद यह हल्ला मचाया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है। बच्ची की मौत होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें- वीडियो: योगी राज में बेखौफ बदमाश, सब्जी लेने गई युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
यह मामला शुक्रवार (23 फरवरी ) का पुलिस के सामने आया, जब बच्ची के परिजनों ने पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह बच्ची कूड़े के ढेर से बरामद हुई। इसके बाद बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जीटीबी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया लेकिन शनिवार 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां की पहचान नेहा तिवारी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है।
आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि नेहा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि बच्ची को पालने में उसे काफी दिक्कतें हो रही थी। इसी वजह से उसने उसे कचरे में फेंक दिया था। महिला ने बताया कि जब उसने बच्ची को फेंका तो उस वक्त घर पर कोई नहीं था। उसका पति व सास कहीं गए हुए थे। हालांकि पुलिस महिला घरवालों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।