दिल्ली: रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Published: February 8, 2020 01:28 AM2020-02-08T01:28:29+5:302020-02-08T01:28:29+5:30

Delhi: Woman policeman shot dead near Rohini metro station | दिल्ली: रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं।

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर रात लगभग साढ़े नौ बजे कॉल आई। उनके सिर में गोली लगी थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ''हमने संदिग्ध को पहचान लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी एकत्रित कर ली गई है।''

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई।

Web Title: Delhi: Woman policeman shot dead near Rohini metro station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे