लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पत्नी ने पति पर लगाया 7 साल के मासूम को सिगरेट से जलाने का आरोप, पुलिस से कहा- "चेहरे पर निशान देखें..."

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 15:56 IST

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता के बीच काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है और वह दोनों साथ नहीं रहना चाहते। इस संबंध में कपल ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली में पिता पर लगा बच्चे को जलाने का आरोपपिता पर पत्नी ने लगाया अपने बच्चे को सिगरेट से जलाने का आरोप मां ने पुलिस थाने में मामला कराया दर्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में रहने वाली महिला ने अपने पति पर सात साल के बच्चे के साथ दुव्यवहार करने का आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति ने उसके सात साल के बच्चे को सिगरेट से जला दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति साथ नहीं रहते और दोनों के बीच तलाक को लेकर केस चल रहा है। इस बीच बच्चा माता और पिता दोनों के साथ कुछ-कुछ दिनों के लिए रहता है।

ऐसे में महिला जब उसके पिता के घर से अपने बेटे को लेने आई तो उसने बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से जलने के निशान देखे। महिला ने मामले में पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य सबूतों को जुटाने की कोशिश कर रही है।

तलाक को लेकर कोर्ट में चल रहा केस 

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता के बीच काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है और वह दोनों साथ नहीं रहना चाहते। इस संबंध में कपल ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। अदालत के आदेश पर बच्चे को कुछ दिन अपने पिता के साथ रहने के लिए कहा है और कुछ समय अपनी मां के पास।

इस आदेश के कारण बच्चा अपने पिता के पास रह रहा था, लेकिन जब मां बच्चे को लेने के लिए अपने पति के घर पहुंची तो उसने बच्चे के गाल पर सिगरेट से जले होने के निशान देखे। 

पुलिस का कहना है कि उन्होंने मां की शिकायत के आधार पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिसchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?