लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: डीयू के छात्र का 5 दिन बाद नाले में मिला शव, इस तरह डेटिंग ऐप से फंसा हत्यारों के चंगुल में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2018 14:02 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र आयुष नौटियाल राम लाल आनंद कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर में पढ़ता था। परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: दिल्ली के पालम गांव थाना इलाके से 23 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र आयुष नौटियाल लापता हो गया था। जिसका शव  28 मार्च की शाम करीब 7 बजे द्वारका सेक्टर-13 इलाके से  बरामद हुआ। छात्र राम लाल आनंद कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। मृतक आयुष नौटियाल के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि किडनैपर्स लगातार पुलिस के टच में रहे लेकिन फिर भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई। 

जानें इस मर्डर केस में कैसे-कैसे कब-कब क्या हुआ...

- डीयू छात्र आयुष के आरोपी को पुलिस ने 26 साल के इश्तियाक अली नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

- आरोपी फैशन इंस्टीट्यूट का पूर्व स्टूडेंट है। आरोपी से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इस स्टूडेंट से पिछले दिनों डेटिंग एप के जरिए संपर्क में आया था। उसने पुलिस को बताया कि 10 दिन में हम दोनों की बीच दस मुलाकातें हो चुकी थीं। तीसरी मीटिंग 22 मार्च को हुई, जहां किसी बात को लेकर उसका आयुष से विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी।

- मृतक छात्र आयुष नौटियाल की उम्र 21 साल की है। पिता दिनेश चंद्र और मौसा राजेंद्र के मुताबिक आयुष 23 मार्च को घर से यह कहकर निकला था कि वह कॉलेज फेस्ट में जा रहा है। उसके पास लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ रुपये भी थे, जब गायब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर से चाकूबाजी, बीच बाजार पति और 4 बच्चों के सामने महिला की मौत, लोग देखते रहे तमाशा

- परिजनों के मुताबिक रात को आठ बजे 23 मार्च को किडनैपर्स का फोन आया और उसने  50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। परिजनों ने इसकी शिकायत फौरन  पालम गांव थाना पुलिस को दे दी थी। पुलिस उस वक्त तो एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। लेकिन फिर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

- परिजनों के मुताबिक फिरौती की रकम कम करने के लिए स्टूडेंट के पिता ने अपहरणकर्ताओं से काफी बार बोला आयुष की हत्या तो 22 मार्च की शाम ही कर दी गई थी, ऐसे में आरोपी 10 लाख की फिरौती के लिए तैयार हो गया था। 

- पिता दिनेश ने किसी तरह रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 10 लाख का इंतजाम कर लिया। आरोपी ने परिजनों को बुलाकर काफी ज्यादा भटकाने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ये सब नाटक इसलिए किया ताकि वह शव को छिपा सके।  करीब छह दिन घुमाने के बाद आरोपियों ने आयुष का शव द्वारका सेक्टर 13 में नाले के पास फेंक दिया।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला