लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: मां-पिता और बहन की कैंची घोंपकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2018 09:23 IST

सूरज ने बताया कि उसके माता-पिता हमेशा उस पर नजर रखते थे। उसे घर से बाहर ज्यादा जाने नहीं देते थे। यहां तक कि उसे अपने दोस्तों से भी मिलने नहीं दिया जा सकता था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया ।

Open in App

दिल्ली के वसंतकुंज के किशनगढ़ में हुए ट्रिपल मर्डर केस में एक चौका देने वाला खुलासा हुआ है। बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या मामले में पुलिस ने 19 साल के बेटे सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों कि मानें तो बुधवार सुबह लगभग 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि जब पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने अंदर जाकर चेक किया। तब उन्हें वहां मिथिलेश कुमार, उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा की लाश जमीन पर पड़ी हुई मिली, जबकि उनका बेटा सूरज बेडरूम के दरवाजे के पास घायल पड़ा मिला।

सूरज ने पुलिस को सुनाई चोरी की मनगढ़त कहानी

पूछताछ के दौरान सूरज ने पुलिस को बताया कि दो लोग उसके घर में लूट करने के इरादे से घुसे और हत्या कर के भाग गए। लेकिन जांच के दौरान पुलिस पाया कि घर से कोई भी कीमती चीज गायब नहीं है। तब पुलिस को सूरज पर थोड़ा शक हुआ। इसके साथ ही जांच के दौरान पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे बाद में सूरज ने अंदर से पड़ोसी को चाभी देकर खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने सूरज पूछताछ शुरू कर दी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम 

सूरज ने बताया कि मंगलवार (9 अक्टूबर) शाम सूरज ने मार्केट से दो सौ रुपयों में एक बड़ा चाकू और एक कैंची खरीदी। इसके बाद उसने घर में सबके सोने का इंतजार किया। जब सब सो गए तब सूरज ने सबसे पहले अपने पिता पर हमला चाकू से किया। इसके बाद बगल में सोई मां पर चाकू से वार किया। तभी अचानक सूरज को को अपनी बहन की आवाज सुनाई दी तब उसने अपनी बहन की भी हत्या कर दी। 

इसके बाद सूरज ने बाथरूम में जाकर चाकू साफ किया और बेड के नीचे फेंक दिया और घर का सामान बिखेरकर शोर मचाकर पड़ोसियों को बताया।

इस वजह से कर दी हत्या 

सूरज ने बताया कि उसके माता-पिता हमेशा उस पर नजर रखते थे। उसे घर से बाहर ज्यादा जाने नहीं देते थे। यहां तक कि उसे अपने दोस्तों से भी मिलने नहीं दिया जा सकता था। दरअसल, सूरज बारहवीं में फेल हो गया था, तभी से परिवार के लोग उस पर सख्ती करने लगे थे। 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि इससे पहले सूरज घर से भाग भी चुका था और बाद में उसने खुद ही अपने घर फोन करके अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी बनाई थी। इसके बाद से सूरज के घरवाले उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे।

 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद