लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मानव तस्करी के सबसे ज्यादा मामले हुए दर्ज, एनसीआरबी के आंकड़ों से हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2022 18:21 IST

आंकड़ों के मुताबिक 2021 में आठ केंद्रशासित प्रदेशों में से दिल्ली में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए और 2020 की तुलना में इसमें 73.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार, 2021 में मानव तस्करी के सभी 509 पीड़ितों को बचा लिया गयादिल्ली में मानव तस्करी के दर्ज मामले 2020 की तुलना में हुई 73.5 प्रतिशत की वृद्धि आंकड़ों के अनुसार 2021 में मानव तस्करी के आरोप में 174 लोगों को किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में आठ केंद्रशासित प्रदेशों में से दिल्ली में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए और 2020 की तुलना में इसमें 73.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार, 2021 में मानव तस्करी के सभी 509 पीड़ितों को बचा लिया गया।

मानव तस्करी से पीड़ित अधिकतर लोग बंधुआ मजदूरी से जबकि उनमें से कुछ मामले यौन शोषण व छोटे अपराधों से जुड़े थे। हालांकि, पीड़ितों में से किसी की भी बच्चों से जुड़ी अश्लील फिल्मों (चाइल्ड पोर्नोग्राफी), भीख मांगने या मानव अंगों को हटाने के लिए तस्करी नहीं की गई थी। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2020 में देश भर में कई बार कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू किया गया। उन्होंने कहा, "स्वाभाविक रूप से नगर में 2021 में मानव तस्करी के मामलों में वृद्धि देखी गई, जब लोगों की आवाजाही धीरे-धीरे फिर शुरू हुई।" उन्होंने कहा, ‘‘पलायन भी एक प्रमुख कारण है। 

नौकरियों के अवसरों के लिए एक प्रमुख केंद्र होने के नाते, कुछ डीलर युवाओं और बेरोजगार लोगों को लुभावने लालच देकर आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गंतव्य तक पहुंचने के बाद उन्हें वास्तविकता का पता चलता है। या तो उन्हें बिल्कुल ही भुगतान नहीं किया जाता या जितना वादा किया गया था उससे बहुत कम भुगतान किया जाता है।’’ 

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 509 लोगों की तस्करी की गई जिनमें से ज्यादातर पुरुष और 143 महिलाएं थीं। दिल्ली में मानव तस्करी के शिकार 437 पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के थे, जिनमें 100 लड़कियां थीं। आंकड़ों के अनुसार 2021 में मानव तस्करी के आरोप में 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। हालांकि किसी को भी अदालतों ने दोषी या आरोपमुक्त नहीं ठहराया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, "अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों की तुलना में, दिल्ली में मामले तुरंत दर्ज किए जाते हैं। हमारे यहां शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा है और हर शिकायत की सत्यता की जांच की जाती है और उसके हिसाब से कार्रवाई की जाती है।" 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :एनसीआरबीदिल्लीमानव तस्करी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड