लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मंडावली में एक ही परिवार की 3 नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध हालत में मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2018 08:55 IST

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर के अनुसार तीनों की बच्चियां को मां ने बेहोशी के हालत मेंलाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

तीनों बच्चियों की पहचान शिखा (8), मानसी (4)और पारुल (2) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने  शवों का पोस्टमार्टम करवाया बै, लेकिन शव परिजनों को नहीं सौंपे गए। बच्चियों की मौत किस कारण से हुई इसरा पता अभी नहीं चल पाया है।

वहीं, इस प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली वीणा देवी अपने परिवार के साथ मंडावली गाव स्थित इकबाल का गैराज मदरसे वाली गली में किराए के मकान में रहती हैं। पति मंगल किराए पर रिक्शा चलाता है।

 मंगलवार को अचानक तीनों बच्चियों को उल्टी-दस्त होने पर मां वीणा उन्हें रिक्शे से लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचीं। इस बीच बच्चियां बेहोश हो गई थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं, पड़ोंसियों का शक बच्चियों के पिता पर है। क्योंकि वह काम का कहकर सुबह गया था और फिर वह नहीं लौटा। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि पिता ने जहर देकर बच्चियों को मौत के घाट उतारा है।

जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जाच में बच्चियों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। बच्चियों की मौत उल्टी-दस्त से हुई या उनकी मौत का कोई और कारण है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। बच्चियों की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास