लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महिला की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा

By भाषा | Updated: November 2, 2019 17:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक महिला के हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तारएक आरोपी अब भी फरार, हत्या कर शव को सूटकेस में डाल कर फेंका गया था

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में डाल कर फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान नोएडा के रहने वाले नोमान (30), शकूरपुर गांव के रहने वाले अरमान (26) और न्यू उस्मानपुर के रहने वाले शमशाद (30) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला का शव 18 अक्टूबर की सुबह बवाना में लावारिस पड़े एक सूटकेस में मिला था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह खुलासा हुआ कि ऑटोरिक्शा में आ रहे किसी व्यक्ति ने सूटकेस को वहां फेंका था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान शकूरपुर गांव की रहने वाली नेहा पटेल के तौर पर हुई है जो 18 अक्टूबर से लापता थी।

पिछले एक महीने से वह किसी लुकमान के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि लुकमान के घर के आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह और उसके दो भाई अरमान तथा नोमान 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात में एक ट्रॉली बैग को घसीटते हुए नजर आए।

इसके बाद शुक्रवार को अरमान, नोमान और शमशाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह पता चला कि लुकमान के व्यवहार से तंग आकर पटेल उसके साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद लुकमान और उसके भाइयों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बवाना में ठिकाने लगा दिया। उन्होंने बताया कि लुकमान की तलाश जारी है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार