लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पैरोल पर बाहर आए आरोपी ने प्रेमिका की हत्या फिर फरार, क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 8, 2023 13:55 IST

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी और आखिरकार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार मंगोलपुरी का रहने वाला दीपक नामक आरोपी ने अपनी प्रेमिका और एक अन्य की हत्या कर दी थीआरोपी पैरोल से आने के बाद एक हत्या कर फरार था

नई दिल्ली: दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 37 वर्षीय दीपक नाम का आरोपी दिल्ली के मंगलोपुरी का रहने वाला है।

वह कोरोना काल के कारण जेल से पैरोल मिलने के बाद बाहर आया था लेकिन जेल में वापस नहीं गया बल्कि वह भाग गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक एक लड़की साथ संबंध में था, पैरोल से भागने के बाद उसने एक होटल में हत्या कर दी थी।

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी और आखिरकार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

इससे पहले अपनी गर्लफ्रेंड की महंगी ख्वाहिशे पूरी करने के लिए उसने एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण किया था। दीपक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया और बदले में 20 लाख रुपये मांगे।

अपहरण के बाद आरोपी बच्चे के करनाल, हरियाणा आदि जगहों पर लेकर भागता रहा। फिरौती की रकम पीड़ित डॉक्टर चुका नहीं पाए। ऐसे में गुस्से में आकर दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को फेंक दिया। 

प्रेमिका की शादी करने पर की हत्या

एनडीटीवी इंडिया की एक खबर के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोप सिद्ध होने के बाद न्यायालय मे दीपक और उसके साथियों को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया।

इसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था। मगर साल 2020 में कोरोना काल के समय उसे पैरोल पर जेल से रिहाई मिली थी। जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसकी प्रेमिका ने किसी अन्य से शादी कर ली है। 

इसके बाद आरोपी दीपक को अपने साथ हुए धोखे को लेकर प्रेमिका पर काफी गु्स्सा आया। उसने शादी-शुदा गर्लफ्रेंड को सुल्तानपुरी इलाके के एक होटल में बुलाया और उसके गले पर चाकू से वार करके उसे मार डाला। हत्या के बाद वो फरार हो गया।

चूंकि आरोपी पहले से जेल में अन्य आरोप में बंद था और उसने कोर्ट ने पैरोल नियम के फैसले का उल्लघंन किया फिर बाहर एक और हत्या की, इस कारण मामला एआरएससी/क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने एक योजना के तहत टीम बनाकर आरोपी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पुलिस से बचने के लिए अपने कपड़े और हुलिया बदल रहा था। बचने के लिए वह पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश भागता हुआ अपने ठिकाने को बदलता रहा। हालांकि, क्राइम ब्रांच ने अपनी योजना के तहत आरोपी को धर दबौचा। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा