लाइव न्यूज़ :

DELHI Sultanpuri Crime News: पांच लोगों ने 25 वर्षीय शख्स को चाकू और पत्थरों से हमला कर मार डाला, घटना से राहगीरों में दहशत, डरकर भागे, हमलावार नशे में थे और विरोध करने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2024 17:12 IST

DELHI Sultanpuri Crime News: पुलिस अधिकारी के अनुसार आजाद की मोटरसाइकिल को आरोपियों ने धक्का मारकर गिरा दिया था जिसके बाद आजाद की आरोपियों से बहस हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर नशे में थे, आज़ाद की मोटरसाइकिल को नीचे गिरा दिया। आजाद पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया।घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई और वे डरकर भागने लगे।

DELHI Sultanpuri Crime News: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी की एक संकरी गली में पांच लोगों ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की सबके सामने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने नशे की हालत में उस व्यक्ति की हत्या की। उसने बताया पीड़ित की पहचान आजाद के रूप में हुई है, जिसे चाकू लगने से कई जख्म हो गए, जिनकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आजाद की मोटरसाइकिल को आरोपियों ने धक्का मारकर गिरा दिया था जिसके बाद आजाद की आरोपियों से बहस हो गई।

एक अधिकारी ने बताया "हमलावर नशे में थे, उन्होंने आज़ाद की मोटरसाइकिल को नीचे गिरा दिया। जब आज़ाद ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने आजाद पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया।" घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें आरोपियों को आज़ाद पर हमला करते देखा जा सकता है।

घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई और वे डरकर भागने लगे। अधिकारी ने कहा कि पांच आरोपियों में से तीन को मंगलवार को तड़के पकड़ लिया गया और बाकी दो को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम