लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लेडी सब इंस्पेक्टर की हत्या करने वाला शख्स भी निकला SI, महिला का था बैचमेट, गोली मारने के बाद की खुदकुशी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 15:01 IST

दि्ल्ली पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था। दोनों बैचमेट थे। अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि प्रीति अहलावत (26) की तैनाती पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में थी। प्रीति को शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब गोली मारी गई।

दिल्ली की 26 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी पीएसआई सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है। अब उसने भी उस मामले में खुदकुशी कर ली है। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है। आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी थी। सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी प्रीति अहलावत का 2018 का बैचमैट था। दीपांशु सोनीपत का रहने वाला था। दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या की यह वारदात हुई। 

पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था। दोनों बैचमेट थे। अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी है। 

पुलिस ने बताया कि प्रीति अहलावत (26) की तैनाती पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में थी। उन्होंने बताया कि प्रीति को शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब गोली मारी गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, “इलाके की सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर ली गई है।” 

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए थे और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निजी दुश्मनी के चलते हत्या किए जाने का संदेह है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे