लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शेल्टर होम में हैवानियत की हद, मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट्स में डाला जाता था लाल मिर्च पाउडर

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 29, 2018 14:06 IST

दिल्ली डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली महिला आयोग को निर्देश दिया है कि महिलाओं और लड़कियों के दिल्ली में सभी शेल्टर होम का सोशल ऑडिट किया जाए। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS), मुंबई की फील्ड एजेंसी 'कोशिश' से यह ऑडिट करवाया जाएगा। 

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम वाला मामला अभी तक खत्म भी नहीं हुआ है कि हैवानियत की ये कहानी अब देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने और सुनने को मिल रही है। दिल्ली के द्वारका स्थित एक शेल्टर होम में मासूम बच्चियों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

दिल्ली महिला आयोग की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति की जांच के दौरान लड़कियों ने आरोप लगाया कि शेल्टर होम में महिला स्टाफ उनके साथ हैवानियत जैसा बर्ताव करती है। सजा के नाम पर उनके  प्राइवेट पार्ट्स में लाल मिर्च का पाउडर डाला जाता है। इस शिकायत के बाद महिला आयोग स्वाति मालिवाल के कहने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

बच्चियों के साथ बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने शेल्टर होम के स्टाफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 6 से 15 साल की बच्चियों के साथ बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिसके बाद दिल्ली सरकार की सलाह पर महिला आयोग ने सरकारी और निजी शेल्टर होम की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की थी। 

इस समिति ने शेल्टर होम में रहने वाली 6 से 15 साल की उम्र की 22 बच्चियों से बात की और उनके अनुभव जाने। महिला आयोग के मुताबिक शेल्टर होम में स्टाफ की कमी होने की वजह से बच्चियों से ही घरेलू काम, साफ-सफाई, बर्तन धुलवाने, कमरे और टॉयलेट साफ करवाने तक का काम कराया जाता था। 

छुट्टी में घर भी जाने नहीं दिया जाता बच्चियों को

यहां तक लड़कियां अगर अपना रूम साफ ना करे तो उन्हे बेरहमी से पीटा जाता है। उन्हें गर्मियों और सर्दियों की छुट्टी में घर भी जाने नहीं दिया जाता था। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों का बयान दर्ज कर कर्रावाई शुरू कर दी है। 

बता दें कि दिलशाद गार्डन के बालिका संस्कार आश्रम से एक नाबालिग समेत 9 लड़कियों के गायब होने के बाद दिल्ली के सभी शेल्टर होम का ऑडिट किया जाने का दिल्ली सरकार की ओर से आदेश दिए गए हैं। डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली महिला आयोग को निर्देश दिया है कि महिलाओं और लड़कियों के दिल्ली में सभी शेल्टर होम का सोशल ऑडिट किया जाए। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS), मुंबई की फील्ड एजेंसी 'कोशिश' से यह ऑडिट करवाया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली महिला आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह