लाइव न्यूज़ :

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

By अंजली चौहान | Updated: August 20, 2025 10:05 IST

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 50 से अधिक स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी भरे ई-मेल मिले। इससे ठीक दो दिन पहले राजधानी के 32 स्कूलों को इसी तरह से निशाना बनाया गया था।

Open in App

Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दो स्कूलों- मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल में बम की धमकी की सूचना क्रमश: सुबह सात बजकर 40 मिनट पर और सात बजकर 42 मिनट पर मिली। पुलिस टीम, अग्निशमनकर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल पहुंचे। 

गौरतलब है कि डीएवी पब्लिक स्कूल, फेथ अकादमी, दून पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय उन संस्थानों में शामिल थे जिन्हें बम की धमकियाँ मिलीं और भेजने वाले, जिसकी पहचान कथित तौर पर 'आतंकवादी 111' के रूप में हुई है, ने 25,000 अमेरिकी डॉलर की माँग की थी।

महज दो दिन पहले 18 अगस्त को शहर के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी निकलीं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "एहतियात के तौर पर सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।" 

बाद में पता चला कि धमकी भरे ईमेल भेजने वाला "द टेरराइजर्स 111 ग्रुप" था और धमकियों के साथ क्रिप्टोकरेंसी में 5,000 डॉलर की मांग भी की गई थी। ईमेल में स्कूलों के आईटी सिस्टम को हैक करने और इमारतों में "पाइप बम और उन्नत विस्फोटक उपकरण" लगाने की धमकी दी गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियाँ मिलने के मामले कोई नई बात नहीं हैं। पिछले साल मई में, लगभग 300 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी निकले।

हाल ही में, दिल्ली में जुलाई महीने में लगातार तीन दिनों तक आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूलों के अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी इसी तरह का एक मेल मिला, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि परिसर में चार आईईडी और आरडीएक्स के दो पैकेट रखे गए हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारदिल्लीSchool Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला