लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गर्भवती महिला को पड़ोसी ने मारी गोली, इलाज के क्रम में हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2023 22:56 IST

बेखौफ अपराधियों ने बाहरी दिल्ली के सिरसपुर इलाके में एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला को मारकर हत्या कर दी है। गोली मारे जाने के बाद महिला का गर्भपात हो गया था और इलाज के क्रम में 5 दिनों के बाद शनिवार की रात में उसने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबाहरी दिल्ली के सिरसपुर इलाके में पड़ोस के रहने वाले हरीश ने गर्भवती महिला रंजू की हत्या की हत्या आरोपी हरीश ने रंजू को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसके घर तेज संगीत बज रहा था5 दिनों के इलाज के बाद आखिरकार रंजू की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अभी-अभी मिली खबर के अनुसार बाहरी दिल्ली के सिरसपुर इलाके में एक पड़ोसी ने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाली एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला को मारकर हत्या कर दी है। गोली मारे जाने के बाद महिला का गर्भपात हो गया था और इलाज के क्रम में 5 दिनों के बाद शनिवार की रात में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रंजू को कथित तौर पर उसके पड़ोसी हरीश ने 3 अप्रैल को इस कारण से गोली मार दी थी क्योंकि रंजू अपने घर में आयोजित समारोह में तेज आवाज में संगीत बजा रही थी। हरिश ने मृतका के घर में पहले तो आपत्ति जताई लेकिन जब संगीत बंद नहीं हुआ तो उसने आवेश में आकर रंजू के बेहद नजदीक से गोली मार दी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला की बीते 5 दिनों से हालत गंभीर चल रही थी। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन  शनिवार की मध्य रात्रि में अस्पताल ने उसके मौत की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी हरीश के खिलाफ दर्ज की गई धारा 307 को परिवर्तित करके अन्य धाराओं के साथ धारा 302 को जोड़ा गया है।"

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में न केवल हरीश बल्कि उसके दोस्त अमित को भी नामजद किया गया है क्योंकि हरीश ने उसकी बंदूक का इस्तेमाल अपराध के लिए किया था। अमित इस समय सलाखों के पीछे है। पुलिस को जब 3 अप्रैल को सिरसपुर में गोली चलने की घटना की जानकारी हुई तो वह फौरन मौके पर पहुंची।

परिवार ने पुलिस को बताया कि गोली से घायल रंजू को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने रंजू से बयान लेने पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि गोलीबारी में रंजू का गर्भपात हो चुका है और उनकी गर्दन में गोली लगी है। जिसके कारण वो बयान देने के योग्य नहीं हैं।

उसके बाद में पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीद रंजू की भाभी का बयान दर्ज किया। जिसके आधार पर डिलीवरी पर्सन के तौर पर काम करने वाले हरीश को और उसके साथी को नामजद किया। वारदात का मुख्य अभियुक्त हरीश अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है जबकि उसका साथी अमित पुलिस की गिरफ्त में है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम