लाइव न्यूज़ :

5 स्टार होटल में बंदूक लहराने वाले BSP नेता के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मारे छापे, होटल का एंट्री रजिस्टर जब्त

By भारती द्विवेदी | Updated: October 17, 2018 10:42 IST

आरोपी आशीष उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लखनऊ के पांच गेस्ट हाउस और होटल में छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस ये छापेमरी उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटलों की एंट्री रजिस्टर को जब्त किया है। आशीष को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की आठ और यूपी पुलिस की पांच टीम जुटी हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने आशीष के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।

बता दें कि मंगलवार (16 अक्टूबर) को आशीष पांडे का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात के बाहर बंदूक दिखा एक लड़की को धमका रहा था। आशीष का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आशीष को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। साथ ही गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद और केस दर्ज होने के बाद आशीष दिल्ली छोड़ लखनऊ फरार हो गया।

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेशबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद