लाइव न्यूज़ :

Delhi Police: महिला किरायेदार के बेडरूम और स्नानकक्ष में गुप्त कैमरा?, मकान मालिक के 30 वर्षीय पुत्र अरेस्ट, बाहर जाने पर करण को चाबियां दे देती थी और चुपके...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 18:00 IST

Delhi Police: पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि यह मामला तब सामने आया है जब महिला को अपने व्हाट्सअप में कुछ असामान्य गतिविधि नजर आयी।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात लैपटॉप पर ‘लॉगइन’ है और फिर उसने तुरंत वहां से ‘लॉगआउट’ किया।उपकरण तलाशने लगी, तब उसने अपने स्नानकक्ष में एक ‘बल्बहोल्डर’ पाया।मकान की चाबियां करण को दे देती थी जो उसी मकान के अन्य तल पर रहता है।

Delhi Police: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अपनी महिला किरायेदार के बेडरूम और स्नानकक्ष में कथित रूप से गुप्त कैमरे लगाने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही यह महिला पिछले कुछ महीनों से इस मकान में अकेली रहती थी और शहर से बाहर जाने पर वह मकान मालिक के बेटे करण को चाबियां दे देती थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि यह मामला तब सामने आया है जब महिला को अपने व्हाट्सअप में कुछ असामान्य गतिविधि नजर आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपने लिंक्ड (जुड़े हुए) उपकरणों की जांच करने की सलाह मिलने के बाद उसने पाया कि उसका व्हाट्सअप एकाउंट किसी एक अज्ञात लैपटॉप पर ‘लॉगइन’ है और फिर उसने तुरंत वहां से ‘लॉगआउट’ किया।’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला को और संदेह हुआ एवं वह गुप्त कैमरे या निगरानी उपकरण तलाशने लगी, तब उसने अपने स्नानकक्ष में एक ‘बल्बहोल्डर’ पाया।

गुप्ता के अनुसार उसके बाद महिला ने सोमवार को पीसीआर कॉल की, तब पुलिस दल ने वहां पहुंचकर तलाश की एवं उसे उसके बेडरूम में ‘बल्बहोल्डर’ में एक अन्य कैमरा मिला। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह शहर से बाहर जाती थी, तब वह मकान की चाबियां करण को दे देती थी जो उसी मकान के अन्य तल पर रहता है।

गुप्ता का कहना है कि पूछताछ के दौरान करण ने माना कि तीन महीने पहले जब यह महिला उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर गयी तब उसने उसे चाबी दी, इसी का फायदा उठाते हुए उसने इलेक्ट्रोनिक बाजार से तीन गुप्त कैमरे खरीदकर उसके बेडरूम एवं स्नानकक्ष में उन्हें लगवा दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चूंकि इन कैमरों को ऑनलाइन संचालित नहीं किया जा सकता था और वीडियो को संग्रहीत करने के लिए मेमोरी कार्ड का उपयोग होता था, इसलिए करण बिजली के उपकरणों और पंखों की मरम्मत के बहाने महिला से लगातार उसके घर की चाबियां मांग लेता था।

दरअसल वह मेमोरी कार्ड से रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने लैपटॉप में लेना चाहता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान करण के पास से तीसरा कैमरा, दो लैपटॉप मिले जिनका इस्तेमाल रिकार्डेड वीडियो को संग्रहित करने के लिए किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (यौनिक उत्तेजना वाली सामग्री देखना) के तहत मामला दर्ज कर करण को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक करण स्नातक है और वह भी पिछले सात सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस के अनुसार वह दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम