लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस और कॉन्ट्रैक्ट किलर में मुठभेड़, गोलीबारी के बाद आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 6, 2023 13:39 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी में एक गोलीबारी के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को धर दबोचा है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ कॉन्ट्रैक्ट किलर के गोलीबारी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया मामले में आगे की जांच जारी है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार मध्यरात्रि को रोहिणी सेक्टर 29-30 के आस-पास गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कामिल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि जब आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कामिल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व वाली स्पेशल सेल टीम के बीच कम से कम पांच गोलियां चलीं। 

किलर के पास से जिगाना पिस्तौल बरामद 

गौरतलब है कि कॉन्ट्रैक्ट के जरिए लोगों की हत्या करने वाला ये किलर बहुत खतरनाक है जिसकी तलाश काफी समय से कई पुलिस स्टेशनों द्वारा की जा रही थी। किलर  कामिल के पास से पुलिस को ऑटोमेटिक तुर्की जिगाना पिस्तौल बरामद हुई है। पिस्तौल को कब्जे में लेकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी में मारे गए एक व्यक्ति की हत्या भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 17 मई को देर रात दिल्ली के जामा मस्जिद में या-रब-चला दे होटल के पास कथित गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, रात 1.40 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि जामा मस्जिद के पास गोलीबारी देखी गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की पहचान समीर (30) के रूप में हुई जो होटल मालिक का साला था। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?