लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक, फनी और बिंदास अंदाज का था अंकित, यू-ट्यूब पेज 'AWAARA BOY' में देखें उसकी आखिरी यादें

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2018 14:09 IST

राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर केस ने पूरे दिल्ली को हिला कर रख दिया है।

Open in App

राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर केस ने पूरे दिल्ली को हिला कर रख दिया है। अंकित सलीमा नाम की एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। लेकिन सलीमा के घरवालों ने इससे काफी नाराज थे और उन्होंने अंकित की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। प्यार की राह में मारा गया अंकित रियल लाइफ में काफी फनी, एंटरटेनिंग और रोमांटिक था। ये बात उसके यू-ट्यूब पेज 'AWAARA BOY' से पता चलती है।

अंकित के यू-ट्यूब पेज 'AWAARA BOY' के सिर्फ 5 महीनों में 2,609 सब्सक्राइबर्स हो गए थे। अगर आप इस पेज पर अपलोड वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उसमें अंकित ने हर तरह का वीडियो अपलोड किया है।  फनी गर्लफ्रेंड, प्रैंक्स वीडियो,  बाप और बेटा जैसे टाइटल से कुल 9 वीडियो अपलोड हैं। यह पेज पिछले 5 महीने से एक्टिव था। 

अंकित के एक दोस्त ने भी पुलिस को बताया था कि वह काम को लेकर बहुत मेहनती था। वह अपने परिवार के लिए बड़ा घर बनाना चाहते थे और अपने लिए हाई-टेक स्टुडियो। अंकित का यूट्यूब चैनल भी था 'आवारा बॉय' जहां वह प्रैंक्स और म्यूजिक विडियो डालते थे। 

आप भी देखें अंकित के  यू-ट्यूब पेज 'AWAARA BOY' के कुछ वीडियो 

क्या है पूरा मामला

अंकित की हत्या गुरुवार को दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

3 साल से कर रहे थे डेट

अंकित की कथित मुस्लिम प्रेमिका ने पुलिस के सामने यह बयान दिया है कि वह और अंकित दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके घरवाले अक्सर जान से मारने की धमकी भी देते थे। लड़की ने भी पुलिस को बताया है कि उसकी जान को भी खतरा है।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने 

दिल्ली पुलिस ने अंकित की मौत के मामले में सीसीटीवी वीडियो जारी किए हैं। एक वीडियो अंकित के गला रेतने से नौ मिनट पहले की है। हत्या गुरुवार की रात हुई थी। अंकित की कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने हत्या कर दी थी. पिछले तीन साल से उन दोनों का संबंध चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में अंकित एक मिनट तक दिखाई दे रहा है। यह वीडियो रात आठ बजकर चार मिनट से लेकर आठ बजकर पांच मिनट के बीच का है।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा