लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के आगे 50 वर्षीय शख्स ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट को पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2018 11:39 IST

50 वर्षीय शख्स ने जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर तब छलांग लगाई, जब नोएडा जाने वाली मेट्रो जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी।

Open in App

नई दिल्ली, फरवरी 12.  देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार शाम 5 बजकर 25 मिनट की है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक घटना जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर हुई है।  50 वर्षीय शख्स ने जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर तब छलांग लगाई, जब नोएडा जाने वाली मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी। आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान कंवलजीत एस के रूप में हुई है।  कंवलजीत एस तिलक नगर निवासी हैं। 

मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार कंवलजीत ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिसके बाद वह पुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में सीआईएसएफ के जवान तुरंत उन्हें पास के एक हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंवलजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी बिमारी के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मैं बीमार हूं और मेरा परिवार मेरी डायबिटीज की बीमारी से परेशान है। इसके चलते मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।' 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह के मुताबिक, कंवरजीत का प्राइवेट अस्पातल से इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने अपने घर पर बताया था कि वह किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोआत्मघाती हमलादिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली